रायपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से गुप्त टेंडर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस गुप्त टेंडर का कड़ा विरोध किया गया है तथा इसे निरस्त करने की भी मांग की गई है। इस मामले भाजपा नेतागण आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री बेनर्जी से भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के दीपक बाजपेई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महावीर माहेश्वरी जिला अध्यक्ष, कुणाल ठाकुर जिला महामंत्री, सुमित भदोरिया जिला महामंत्री, नंदलाल मुरामी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने श्री बनर्जी से कहा कि टेंडर में भ्रष्टाचार के संबंध में बिना जानकारी के निविदा बुलाई गई। टेंडर का टेंडर फार्म लेने की अंतिम तिथि 14 /8/2020 रहा। इससे बहुत ठेकेदार टेंडर फार्म नहीं ले पाए। बताया गया है कि इस गुप्त टेंडर को जिस पेपर दिया गया वो पेपर दंतेवाड़ा में आता ही नहीं है, यहां ये पेपर जनसंपर्क विभाग में भी नहीं आता है। सहायक आयुक्त को कहा गया है कि निविदा को निरस्त कर पुन: प्रदेश स्तरीय बड़े पेपर में दिया जाए जिससे सभी को मौका मिले। अगर इस टेंडर को निरस्त नहीं किया गया तो कलेक्टर को एक शिकायत की कापी दिया जाएगा और आने वाले दिन में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
