अरपा नदी में नहाते समय तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बहन सुबह नहाने गई थीं। इसी दौरान अवैध उत्खनन से बनी खाई में डूबने से ये हादसा हुआ है।
घटना से नाराज लोगों ने बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। सेंदरी की रहने वाली पूजा पटेल (18) अपनी छोटी बहन रितू पटेल (14) व चचेरी बहन धनेश्वरी पटेल (11) सोमवार की सुबह घर से अरपा नदी नहाने जाने के लिए निकली थीं। तीनों बहनें सेंदरी रेत घाट के पास नहा रही थीं। तभी अचानक धनेश्वरी गहरे पानी में चली गई। जिसे बचाने के चक्कर में रितु और पूजा भी गहराई में समा गईं। इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तब उन्होंने बच्चियों की तलाश शुरू की। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही स्ष्ठक्रस्न की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version