यात्रियों से भरी बस को बदमाशों ने देर रात हाईजैक कर लिया। इस वारदात को बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि न्यू दक्षणी बाईपास पर मंगलवार देर रात सवारियों से भरी बस को बदमाशों ने हाईजैक कर लिया था। ड्राइवर और कंडक्टर को कुबेरपुर में उतारकर बदमाश सबारियो समेत बस को ले गए। जानकारी के मुताबिक बस में थी 34 सवारी थीं। बस गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के लिए निकली थी। राहत की बात यह है कि हाईजैक की गई बस झांसी पहुंची है जिसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही आगरा पुलिस सक्रिय हो गई। आगरा में क्राइम ब्रांच की टीम बस की तलाश में लगाया गया। आगरा से सटे जिलों के एसपी को भी तलाशी के लिये निर्देश दिए। एसएसपी का कहना है कि पहले नजर से देखा जाए तो फाइनेंस कंपनी द्वारा इस बस को लिए जाने का मामला लग रहा है। जायलो वाहन में सवार 5 लोगों ने बस को ओवरटेक करके रोका था। और ये 20 किलोमीटर बस को कब्जे में लेकर दूर तक साथ चलते रहे। एक ढाबे पर खाना भी खाया। चूंकि इन्हें बस मालिक और उसकी गाडिय़ों के बारे में और फाइनेंस के बारे में जानकारी थी इसलिए ड्राइवर और कंडक्टर ने ज्यादा विरोध नही किया। बस में पन्ना और छतरपुर की सवारी थीं. आगरा पुलिस इन सवारियों नाम पते निकलवाकर इनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि फ़ाइनेंस कंपनी वाले बस ले गए हैं। ड्राइवर कंडक्टर को पैसा देकर छोड़ा, कहा सवारियों को हम उनके स्थान तक छोड़ देंगे। बस मालिक का कल देहांत हुआ था, वह किश्त नहीं दे पा रहा था। कोई बस पैसेंजर समेत कैसे हाईजैक कर सकता है? कोई भी फ़ाइनेंस कंपनी हो। बता दें कि बस का नंबर इटावा का है। वहीं ऐसी सूचना मिल रही है कि बस झांसी पहुंची है जिसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं। गंभीर धारा में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ और कर्मचारी के खिलाफ मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version