रायपुर। डॉ. सरोज चंद्राकर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव बनाई गई है। डॉ. सरोज चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा एवं महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि सिंह की सहमति से की गई है। डॉ. सरोज चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि डॉ. सरोज चंद्राकर की शैक्षणिक योग्यता बीएससी और पीजी, बी.एड, एम.एड, योग, एम.फिल, पी.एचडी है एवं महाविद्यालय के शिक्षा निदेशक के पद पर पदस्थ है। डॉ. सरोज चंद्राकर का सामाजिक क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वे कई सामाजिक संगठनों के विभिन्न पदों पर भी पदस्थ रही है। इसी क्रम में वे रायपुर उपक्षेत्र महिला प्रतिनिधि चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ रही है। डा.सरोज चंद्राकर की अभिरूचि शोध कार्य, सामाजिक कार्य, गीत, कविता लेखन एवं योग में है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव बनने पर डॉ. सरोज चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, दुर्ग जिलाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, अजीत चंद्रवंशी कवर्धा जिलाध्यक्ष, कवर्धा युवा संगठन अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष संजू वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महासमुंद महिला जिला अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, उषा वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version