रायपुर में एक अफसर की पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। कहा जा रहा है कि महिला का उसके पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतका का नाम शारदा मीणा था। वह दुबे कॉलोनी में रहती थी। महिला के पति का नाम दीपक मीणा है। दीपक विधानसभा के महालेखाकर ऑफिस में सहायक लेखा अधिकारी हैं। कुछ दिनों के लिए वो किसी काम से मुंबई भी गए थे। शनिवार देर शाम रायपुर लौटने के बाद घर पहुंचते ही वे कार निकाल कर कहीं बाहर चले गए थे। रात 1 बजे के करीब जब महिला के पति दीपक मीणा वापस घर लौटे तो उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर दरवाजा नहीं खोला। वह बार-बार दरवाजा खटखटाते रहे। मगर दरवाजा नहीं खुला। फिर 3 बजे रात को शारदा ने दरवाजा खोला। इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस और लड़ाई हो गई।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

