छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार पेंशनरों व परिवार पेंशनरों की उपेक्षा कर केन्द्र के समान 9 प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश करने में अनावश्यक विलम्ब को लेकर शासन की रवैये पर विचार कर आंदोलन का निर्णय लेने हेतु आगामी 2 अगस्त बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन की बैठक जल संसाधन परिसर तेलीबाँधा रोड स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय मे दोपहर 1 बजे रखी गई है। इस बैठक को पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र नामदेव,पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डीपी मनहर, प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, पेंशनर्स एशोसिशन के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान, पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जे पी मिश्रा सम्बोधित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से 9 प्रतिशत महंगाई राहत लेने क्या करना चाहिए और विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के जारी होने वाले घोषणा पत्र के दिये जाने के लिए मुद्दों पर विचार कर अन्य पेंशनर्स हितैषी मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जायेंगे। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामन्त्री अनिल गोल्हानी और जिला रायपुर के अध्यक्ष आरजी बोहरे ने दी है।
छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन जरूरी बैठक 2 अगस्त को, पेंशनर्स हितैषी मामलों पर चर्चा कर लिए जायेंगे निर्णय
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

