रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नुरेन चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। नुरेन चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। नुरेन चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि नुरेन चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश संगठन मंत्री की कमान सौंपी है। विदित हो कि नुरेन चंद्राकर का कार्य क्षेत्र-सामाजिक कार्यकर्ता, मोटिवेटर, खेल, पर्यावरण, स्वच्छता है। नुरेन चंद्राकर वर्तमान में अनेक पदों पर पदस्थ है। इसी कड़ी में वे प्रदेश अध्यक्ष, हमर भुइयां बहुउद्देश्यीय सामा. संगठन, छ.ग., प्रदेश उपाध्यक्ष, बास्केटबॉल संघ.छ.ग., अध्यक्ष, जिला बास्केटबॉल संघ, महासमुंद, उपाध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ महासमुंद, अध्यक्ष, कुर्मी युवा जागृति संघ, महासमुंद है। नुरेन चंद्राकर की उपलब्धियां इस प्रकार है-राष्ट्रीय नेतृत्व, एनसीसी, दिल्ली, राष्ट्रीय खिलाड़ी 4 टाइम, जिला पर्यावरण संरक्षक अवार्ड, ब्रांड एम्बेसडर, स्वच्छता महासमुंद है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर नुरेन चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
नुरेन चंद्राकर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री बने, महासभा ने दी बधाईयां…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

