रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर गिरजाशंकर चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। गिरजाशंकर चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। गिरजाशंकर चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि गिरजाशंकर चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। विदित हो कि गिरजाशंकर चंद्राकर वर्तमान में कांग्रेस जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग के पद पर पदस्थ है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर गिरजाशंकर चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version