बलौदाबाजार के लटुवा नाले के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनी के रहने वाले ऋषि साहू, धनेश्वर साहू और प्रमोद अपनी बाइक से लटुवा की ओर आ रहे थे। तीनों युवक खोरसी नाले के पास बाढ़ का पानी देखने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त इनकी बाइक की भिड़ंत लटुवा पुल पर एक दूसरी बाइक से आमने-सामने हो गई। दूसरी बाइक पर लक्षानपुर निवासी लवकेश जांगड़े और सोना लाल टंडन सवार थे। हादसे के वक्त दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं 3 युवक घायल थे। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। यहां गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक को मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ : बाढ़ देखकर लौट रहे युवकों की बाइक दूसरी बाइक से टकराई…2 की मौत…2 गंभीर
Previous Articleछत्तीसगढ़ परब को दिया जा रहा बढ़ावा
Next Article पानी पीने से हो गई महिला की मौत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

