देश की 129 साल पुरानी महासभा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। महासभा ने पूर्ण विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे महासभा की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखते हुए समाज को सशक्त बनाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा 129 साल पुरानी है। महासभा का गठन सन् 1894 में किया गया था और इसका रजिस्ट्रेशन नं. 220/84-85 है। तब से महासभा निरंतर महासभा देश और समाज हित में निरंतर अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करते आ रहा है।
वहीं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कटियार और प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रभूषण वर्मा लगातार पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महासभा को एकजुट और संगठित करने पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सचिव बनाए विनोद सेवनलाल चंद्राकर की नियुक्ति काफी मायने रखती है। विनोद सेवनलाल चंद्राकर वर्तमान में छत्तीसगढ़ से विधायक (कांग्रेस पार्टी) होने के साथ-साथ संसदीय सचिव भी हैं। इसके साथ वे छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू (कुर्मी) समाज के अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सामाजिक लोगों में काफी हर्ष है। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर जैसे दिग्गज और दक्ष लोगों की नियुक्ति से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा अब और तेजी से आगे बढ़ेगी। साथ ही सामाजिक बंधुओं के लिए विकास के नए रास्ते मिलेंगे।
श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर का व्यक्तिगत परिचय-

  1. नाम- विनोद चंद्रकार
  2. पिता-सेवनलाल चंद्राकर
  3. जन्मतिथि- 8 अगस्त, 1975
  4. निवास- लालवानी गली, वार्ड नं. 14 बस स्टैंड के पास, तहसील व जिला महासमुंद छतीसगढ़
    शैक्षणिक योग्यता
  5. स्नातक राजनीति शास्त्र
    वर्तमान पद
  6. वर्तमान विधायक, क्षेत्र क्रमांक 42, महासमुंद।
  7. राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़।
  8. अध्यक्ष, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद।
  9. सदस्य- याचिका समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा।
  10. चेयरमैन छत्तीसगढ़ प्रदेश हैंडबाल संघ, रायपुर (छत्तीसगढ़)
  11. अध्यक्ष, जन भागीदारी समिति, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद।
  12. संरक्षक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश वर्ष 2019 से।
  13. प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू (कुर्मी) क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश (वर्ष 2018)
  14. प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version