रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। महासभा द्वारा श्री चंद्राकर को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने की खबर सामने आने के बाद से ही महासभा के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। आपको बता दें कि देश की 129 साल पुरानी महासभा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए विनोद सेवनलाल चंद्राकर को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। महासभा ने पूर्ण विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे महासभा की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखते हुए समाज को सशक्त बनाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा 129 साल पुरानी है। महासभा का गठन सन् 1894 में किया गया था और इसका रजिस्ट्रेशन नं. 220/84-85 है। तब से महासभा निरंतर महासभा देश और समाज हित में निरंतर अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करते आ रहा है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, तारिणी चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर चंद्रकला चंद्राकर, द्रौपति चंद्राकर, रमा चंद्राकर, मीणा बिहारी, मीणा गिरजा चंद्राकर, मीणा वर्मा, कुसुमा वर्मा, कुसुम चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, लता धनंजय, पूर्वा चंद्राकर, डॉ. वीणा चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, बीटीआई लता, रीता, मोतिम, हुलसी, दामिनी रेवती उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version