पॉन्डिचेरी में दिनाँक 3 से 9 अगस्त तक आयोजित 48वीं सब जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ (बालिका वर्ग)ने गोल्ड मेडल (प्रथम स्थान)हासिल किया। छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद जिले से बालिका वर्ग में दिव्या रंगारी एवं स्वाति यादव व कोच शुभम तिवारी प्रदेश की टीम में शामिल रहें जिन्होंने जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन किया। इसी प्रकार प्रदेश की बालक टीम में जिले के 3 खिलाड़ी शामिल रहें जिसमें आशीष शर्मा, आदित्य पटेल एवं सिद्धार्थ चंद्राकर और कोच अभिषेक अंबिलकर शामिल रहें। खिलाड़ीयों द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन कर वापस महासमुंद लौटने पर जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान किया गया। महासमुंद विधायक व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद सेवन लाल चन्द्राकर द्वारा खिलाड़ियों को दूरभाष में बधाई प्राप्त हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद सिंह जी व नगर पालिका अध्यक्ष मान. श्रीमती राशि महिलांग जी द्वारा बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही बास्केटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष नूरेन चंद्राकर, संरक्षक गौरव चंद्राकर, बादल मक्कड़, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सै. इमरान अली, उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, खेल अधिकारी डी कीर्ति, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, संतोष सोनी, किरण महाडिक, पुरन साहू, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर, कुंदन चंद्राकर, लालू सोनवानी, आकाश सोनी व अंकित जैन, सेवन दास मानिकपुरी, मनीष चंद्राकर, प्रियंका ठाकुर एवं अन्य संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सब जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ (बालिका वर्ग) ने गोल्ड मेडल किया हासिल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

