हर रोज सड़क दुर्घटना के कितने मामले हम लोगो सुनते हैं। इन सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाते हैं मगर फिर भी हादसों की संख्या में कमी नहीं नजर आती है। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण लोगों की बेवकूफी है। सड़क पर जब कोई भी वाहन चलाए तब हमेशा आस-पास की गाड़ियों का भी ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं। इस वजह से उनकी जान तो खतरे में जाती ही हैं, उनके साथ ही दूसरों की भी जान पर बात बन आती है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है कि कैसे एक बाइकर की गलती से ट्रक वाला भी हादसे का शिकार हो गया।
वीडियो में दिखी बाइकर की गलती


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक हाइवे पर कुछ गाड़ियां चल रही हैं। तभी एक बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल को ट्रक के लेन में लेकर आ जाता है। ऐसा करते समय वो पीछे नहीं देखता है कि कहीं कोई दूसरी गाड़ी तो नहीं आ रही है। मगर उस लेन में तेज गति में एक ट्रक आ रही थी। ट्रक चालक ने जैसे ही बाइक वाले को देखा, उसने उसे बचाने के लिए अपने ट्रक को दूसरे लेन में लेकर गया। मगर उसे बचान के चक्कर मे ट्रक दाई तरफ गिर गया। ट्रक चालक की इस समझदारी से बाइक सवार की जान बच गई।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @MotorOctane नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 483.4K से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 1500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ट्रक चालक को सलाम है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे बाइक चालकों का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version