छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर 18 अगस्त 2023 को प्रदेश के विद्युत अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के जनवरी 2004 के बाद के अधिकारी-कर्मचारियों हेतु नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने हेतु पॉवर कंपनी के 09 विभिन्न यूनियन-संगठन यथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल पत्रोपाधि अभियंता संघ, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी आफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन, छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ (फेडरेशन), विद्युत कर्मचारी, संघ (फेडरेशन), छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी डॉक्टर एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश भर के लगभग 9 हजार अधिकारी कर्मचारी ने एकदिवसीय सामूहिक अवकाश का आव्हान किया हैं।
विदित हो कि 28 जुलाई 2023 को पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर जंगी आमसभा का आयोजन किया गया था और पुरानी पेंशन बहाली न होने की स्थिति में दिनांक 18 अगस्त को प्रदेश भर के विद्युत अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश की बात कहीं गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 4 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने अपना सामूहिक अवकाश का आवेदन दे दिया है और दिनांक 17 अगस्त तक पूरे 9 हजार प्रदेश के विद्युत अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश में जाने की तैयारी में है। यदि सामूहिक अवकाश के उपरांत भी कंपनी प्रबंधन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो दिनांक 06 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल से विद्युत व्यवस्था के निरंतर ठप होने से अन्य कार्यक्षेत्रों में भी इसका व्यापक रूप से विपरीत असर पड़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित सभी राज्यों में यथा राजस्थान, हिमांचल आदि प्रदेशों में राज्य शासन के कर्मचारियों के साथ-साथ संबंधित राज्य की पॉवर कंपनियों में भी नई पेंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा चुकी है. छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी राज्य शासन के 3 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर चुके है।
कंपनी प्रबंधन द्वारा राज्य शासन के निर्णय के अनुसार विद्युत कंपनी में 2004 के बाद से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं करने, कुछ नियम केन्द्र के एवं कुछ नियम राज्य के लागू करने की कर्मचारी विरोधी नीतियों से विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। संयुक्त मोर्चा के सभी यूनियन-संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पॉवर कंपनीज में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 18 अगस्त 2023 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं दिनांक 06 सितम्बर 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : पुरानी पेंशन की मांग, विद्युत अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन की राह पर
Previous ArticleBREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : आज और कल भारी बारिश की चेतावनी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

