उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐलियन जैसा एक बच्चे का जन्म हुआ है. इस बच्चे की शक्ल और सूरत सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है. इस अजीबोगरीब बच्चे को देख कर सीएचसी बहेड़ी के डॉक्टर हैरान रह गए. बाद में जब परिवार ने देखा तो परिवार के सदस्य भी डर गए. इस मामले में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है. अब फिलहाल डॉक्टरों ने बच्चे की मां की पहचान या परिवार की कोई भी पहचान न छापने के लिए कहा है. कहा गया है कि इस परिवार की पहचान उजागर न की जाए, ताकि परिवार पर समाज का गलत असर न पड़े.

जांच के लिए भेजा गया सैंपल – डॉक्टरों ने एलियन बच्चे के परिजनों को बताया कि इस संबंध में कोई पहचान या बयान देना अभी मुनासिब नहीं होगा. फिलहाल बच्चे के सैंपल ले लिए गए हैं. उसको जांच के लिए भेजा जा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, यह बच्चा प्रथम दृष्टया हार्लेकि्वन इथियोसिस से ग्रस्त माना जा रहा है. यह बहुत दुलर्भ तरह की बीमारी है.

बरेली के डॉक्टर रवि खन्ना बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है, हमारे देश में इस तरह के केस बहुत कम सामने आते हैं. बरेली में दुसरी बार इस तरह का केस सामने आया है. बहेड़ी की महिला को 31 अगस्त को नार्मल डिलीवरी हुई. जिसके बाद इस अलग तरह के बच्चे की बीमारी और अन्य कई कारणों को जानने के लिए डॉक्टरों ने स्किन के सैम्पल जांच के लिए भेजे है.

इस तरह के दुर्लभ बच्चे को हार्लेकिवन बेबी कहा जाता है – बहेड़ी के इस बच्चे की जन्म के समय त्वचा फटी हुई थी. रंग पूरी तरह से सफेद था यानी यह रंग आम बच्चों से कहीं भी मेल नहीं खाता है और यह आवाज भी अजीब निकालता है. इसके आंख और मुंह भी अलग प्रकार के हैं. डॉक्टरी भाषा में इस तरह के बच्चे को हार्लेकिवन बेबी कहा जाता है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version