दुर्ग जिले में लंबे समय तक ट्राफिक एएसपी रहे दुर्ग के प्रथम बटालियन में पदस्थ के बी सिंह को उनके ही वाहन में सांप ने काट लिया। उसके बाद उन्हें शीघ्र ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एंटी स्नेक वेनम देकर उनकी जान बचाई गई। अभी वे खतरे से बाहर है। एएसपी केबी सिंह के ड्रायवर के अनुसार वे रात्रि 8 बजे डयूटी के लिए दुर्ग बटालियन जाने के लिए अपने कार में जैसे ही बैठे उनको सांप ने काट लिया। वे तुरंत कार से बाहर निकलकर रौशनी में जब देखे तो उनके पैर से खून निकल रहा था और दो दांत के निशान थे। उसके बाद तत्काल दूसरी गाड़ी से उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया। यहां जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें कैजुअल्टी में भर्ती कर एंटी स्नेक वेनम की डोज दी। उसके बाद से केबी सिंह की तबीयत ठीक है। उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version