दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 20 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 40 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. इस हथियार तस्कर ने यह सभी पिस्टल रिफाइंड ऑयल के टीन में छिपा रखे थे. गिरफ्तार हथियार तस्कर दरअसल मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि हथियारों का एक तस्कर अवैध हथियारों का एक बड़ा कंसाइनमेंट लेकर रिंग रोड पर सराय काले खां बस अड्डे के पास आने वाला है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एसीपी अतर सिंह के नेतृत्व में जिसमे इंस्पेक्टर शिवकुमार और कर्मवीर सिंह को शामिल कर एक टीम गठित की. टीम ने सराय काले खां बस अड्डे के पास अवैध हथियारों के तस्कर को पकडऩे के लिए एक ट्रैप लगाया और उसके बाद इस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. शख्स के हाथ में रिफाइंड का एक डिब्बा था, शक की बिनाह पर जब उस डिब्बे को खोला तो उसमें से पुलिस ने 20 ऑटोमेटिक पिस्टल 50 जिंदा कारतूस और 40 मैगजीन बरामद हुईं. पुलिस की पूछताछ में इस शख्स का नाम अब्दुल सलाम बताया जा रहा है. आरोपी साल 2010 से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त है और इससे पहले भी कई बार दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियारों की सप्लाई कर चुका है. (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version