रायपुर। छत्तीसगढ़ की ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। एयर होस्टेस रूपल ओगरे के हत्यारे विक्रम अटवाल ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग 6 बजे के आस-पास की है, जब आरोपी ने खुद को अपने पैंट से फांसी लगा लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की आज कोर्ट में रिमांड के लिए पेशी होनी थी। बता दें कि रायपुर की रहने वाली ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे का शव मुंबई के मरोल इलाके के फ्लैट में मिला था। रविवार को उसके फ्लैट में ही आरोपी ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में पुलिस ने विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी की आज कोर्ट में रिमांड के लिए पेशी होनी थी। जिससे पहले उसने खुद को अपने पैंट से फांसी ली।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version