बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के जज, रायपुर के सीजेएम सहित अन्य सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। रामशंकर प्रसाद बिलासपुर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा ने न्यायिक सेवा से जुड़े आधा दर्जन अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें सिविल जज इंट्री लेवल, जूनियर और सीनियर लेवल जज के साथ ही उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अफसर शामिल हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार बिलासपुर में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू का तबादला बलरामपुर भेजा गया है। यहां उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनकी जगह बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज रामशंकर प्रसाद को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है। इस तबादला आदेश के अलावा सिविल जज इंट्री लेवल के न्यायिक अफसरों के लिए पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। सिविल जज एंट्री लेवल के न्यायिक अफसर खुशबू जैन को सिविल जज वर्ग तीन महासमुंद में पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही रायपुर में पदस्थ सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम भूपेंद्र कुमार वासनीकर का तबादला उत्तर बस्तर कांकेर किया गया है। वहीं, कुमारी दिव्या गोयल सिविल जज वर्ग दो रायपुर से राजस्व जिला सक्ती में सिविल जज वर्ग दो, नीरज श्रीवास्तव सिविल जज वर्ग दो बिलासपुर से रायगढ़ सिविल जज वर्ग दो। दिग्विजय सिंह वर्ग एक सीजेएम राजनांदगांव से राजस्व जिला प्रकाश साहू सिविल जज वर्ग एक व एसीजेएम कवर्धा से राजस्व जिला राजनांदगांव सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version