पटना। पद्म भूषण से सम्मानित और फेमस लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद अपने अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें। लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे ही दी। शारदा ने कहा कि उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत आवश्यकता है। जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी। बता दें कि बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का ससुराल सिहमा में है। उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। शारदा सिन्हा पेशे से समस्तीपुर में एक प्रोफेसर हैं। उनका समस्तीपुर और पटना में ज्यादा रहना होता है, लेकिन देश भर में उनकी कार्यक्रमों की प्रस्तुति बनी रहती है। (एजेंसी)
पद्म भूषण से सम्मानित और फेमस लोकगायिका कोरोना पॉजिटिव, कहा- आप सभी की दुआएं जरूरी…
Previous Articleतारक मेहता का उल्टा चश्मा: अंजलि भाभी ने 12 साल पुराना शो छोडऩे का मन बनाया, सामने आई यह वजह….
Next Article शनि प्रकोपों से मुक्ति के लिए करें ये छोटा सा काम…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
