रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कालेज के डीन आरके सिंह नए मेडिकल शिक्षा संचालक (डीएमई) होंगे। श्री सिंह राजनांदगांव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फॉरेंसिक मेडिसीन के भी एचओडी रहे। अब उन्हें विभाग ने डीएमई बनाया है। गौरतलब है कि वर्तमान डीएमई डॉ आदिले पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगे थे। कल ही एक महिला ने एसपी से उनकी लिखित शिकायत कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तत्काल पद से हटा दिया था।
