पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के एक होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करना का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्?ली के साउथ गणेश नगर में आर.के. रेजीडेंसी पर छापेमारी की गई. यह छापेमारी मंडावली थाने की एक टीम द्वारा की गई थी. ऑपरेशन में छह लोगों को वेश्यावृत्ति में लिप्त पाया गया. आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार (46) के रूप में हुई है जो कि एक एजेंट है और लक्ष्मी नगर का रहने वाला है. जबकि होटल प्रबंधक का नाम दीवान (29) है. वहीं गीता कॉलोनी का रहने वाला कुणाल एक ग्राहक के रूप में यहां आया हुआ था. इनके अलावा तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है जो देह व्यापार में संलिप्त पाई गई हैं. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने इस घटना पर आगे जानकारी दी है. उन्होंने बताया, “आईटीपी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.”
अवैध गति में लिप्त पाए जाने पर पहले भी हुआ था सील
ऐसा पहली बार नहीं है जब आरके रेजीडेंसी में वेश्यावृत्ति की घटना सामने आई है. पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि पहले भी इस होटल को ऐसे मामले में लिप्त पाया गया था. उस दौरान एमसीडी ने होटल को सील कर दिया था. डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा, “हाल ही में इसे डी-सील कर दिया गया था, और उन्होंने वही अवैध गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.”
Previous Articleटीचर ने इतना पीटा कि खोपड़ी से दिमाग ही बाहर आ गया, आखिर कब बंद होगी स्कूलों में हिंसा?
Next Article अपना घर आश्रम में नेत्र जांच शिविर
