सुपौल। पुलिस ने किये एक बड़े चोर गिरोह के खुलासे में पूर्व विधायक के बेटे को गिरोह का सरगना बताया है। बिहार के सुपौल जिले की पुलिस ने चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह लॉकडाउन के दौरान बंद स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए लगे कंप्यूटर और टीवी की चोरी करता है । इन चोरों ने अब तक सुपौल सहित अन्य 3 जिलों में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है ।

चोरों का सरगना त्रिवेणीगंज से जदयू की विधायक रह चुकी अमला सरदार का बेटा निकला है। जिसे पुलिस ने 7 चोर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरोह चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लड़कियों का भी सहारा लेते थे। सड़क किनारे अपने वाहन को खड़ा कर बन्द स्कूलों को टारगेट करते थे और इस दौरान वाहनों में एक लड़की भी इनके साथ बैठी रहती थी ताकि पुलिस और आने वाले मुसाफिरों को शक ना हो। दरअसल जदिया थाना में 10 अगस्त को पांडे पट्टी के एक स्कूल में चोरी की घटना को लेकर प्रधानाध्यपक द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version