दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 12वीं क्लास में पढऩे वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पास ही जंगल में दोनों के शव एक साथ पेड़ पर लटकते हुआ पाए गए। प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहने वाला था। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, जावंगा गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कई महीने से मिल-जुल रहे थे और शादी भी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी परिजन को भी मिली। लेकिन परिजन उनकी शादी कराने पर राजी नहीं थे। परिजन ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने कहा।
घरवालों का ये रवैया प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरा और दोनों ने ठान लिया लिया कि अगर साथ जी नहीं पाए तो साथ मरकर एक हो जाएंगे। शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही जंगल गए। जहां पेड़ में एक ही फंदे से लटककर दोनों ने अपनी जान दे दी। गांव के ही कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाशों पर गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version