बॉलीवुड की हम दिल दे चुके सनम फिल्म जैसी कहानी उत्तर प्रदेश के देवरिया में देखने को मिली. यहां एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा. जैसे ही प्रेमिका के पति को यह बात पता चली तो उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
मामला देवरिया जिले के थाना बरियारपुर नगर पंचायत का है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी एक साल पहले बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के थाना भोरे क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शुक्रवार की रात को पत्नी का प्रेमी जो बिहार के भोरे का रहने वाला है अचानक अपनी प्रेमिका से मिलने बरियारपुर उसके ससुराल पहुंच गया. घर के अंदर पकड़े जाने पर ग्रामीण इक_ा हो गए. प्रेमी की जमकर पिटाई की गई.
प्रेमी को इस कदर पिटता देख प्रेमिका अपने पति से गुहार लगाने लगी कि उसके प्रेमी को छोड़ दिया जाए. यह देखते ही पति का दिल पसीज गया और उसने तय किया कि वो अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा देगा. पति ने अपने घर वालों और ससुराल वालों को पहले मनाया. जब वो इस शादी के लिए मान गए तो पति ने मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई. फिर खुशी से दोनों को विदा भी किया.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version