मुख्यमंत्री ने आज अपने जन्मदिन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। यह पहला ऐसा पूर्णत: वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। एम्बुलेंस में लगा ऑटोमैटिक स्ट्रैचर आवश्यकतानुसार बिस्तर में भी परिवर्तित किया जा सकता है। आकार में बड़ा होने के कारण गम्भीर अवस्था वाले मरीजों की देखरेख के लिए परिजन भी इस एम्बुलेंस में सहजता से आ सकते हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसग? हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे एवं जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version