छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता बिलासपुर के रहने वाले अनुपम भार्गव का सड़क हादसे में निधन हो गया। गुरुवार को वे अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे। सरगांव के पास किसी भारी वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को अपोलो हॉस्पिटल लाया गया था। यहां अनुपम की मौत हो गई। उनके शव को सिम्स के मरच्यूरी में रखवा दिया गया है। 7 दिसंबर 1987 को जन्मे अनुपम भार्गव (36) किसी काम से रायपुर से मुंगेली आए थे। यहां से लौट रहे थे। उनकी पत्नी निकिता भी कार में थी। बिलासपुर रायपुर एनएच पर सरगांव के पास किसी भारी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से दोनों को बिलासपुर लाया गया था। अनुपम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके बुजुर्ग माता पिता सूर्य विहार सरकंडा में किराए के मकान में रहते हैं। हास्य व्यंग्य कार्यक्रम के साथ स्थानीय टीवी चैनल में उन्होंने शुरुआत की थी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version