फ्लाइट का सफर काफी जल्दी तय हो जाता है। लेकिन यह सफर महंगा होने के कारण सभी फ्लाइट से सफर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में एक बार मन में यह जरूर आता है कि काश भारत से भी ऐसी कोई ट्रेन चलती होती, जो हमें विदेशों की सैर करा देती। लेकिन यह सुविधा ना होने के कारण यात्रा में काफी मुश्किल होती है। लेकिन अगर हम आपके कहें कि ऐसा अब मुमकिन हैं। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। ऐसे में आप हर साल पत्नी संग घूमने के लिए जा सकते हैं। भारत और नेपाल को जोडऩे वाली जयनगर-बिजलपुरा-बरदीबास रेल लाइन का परिचालन शुरू हो गया है। कुर्था-बिजलपुरा लाइन की कुल लंबाई 17.3 किमी है। इसके बीच पांच स्टेशन कुर्था, पिपरादी, लोहारपट्टी, सिंग्याही और बिजलपुरा पड़ेगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नेपाल में घूमने वाली कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको नेपाल ट्रिप के दौरान जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
पोखरा
नेपाल की टूरिस्ट कैपिटल के रूप में फेमस पोखरा काठमांडू के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। पोखरा शहर की ऊंचाई 900 मीटर से भी अधिक है। यह सबसे ज्यादा हाइट वाले शहरों में शुमार है। इस शहर का मुख्य आकर्षण झील का किनारा है। पोखरा शहर आकर्षक दुकानों, सुंदर-सुंदर कैफे, रेस्तरां और पब से घिरा हुआ है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह जगह काफी अच्छी है। यहां पर आप ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और पहाड़ों के बीच कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं।
काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू सबसे ज्यादा देखे जाने वाले डेस्टिनेशन में से एक है। काठमांडू में आपको सुनहरे पैगोडा, प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक गांव के साथ प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां पर 4,344 फीट की ऊंचाई पर, काठमांडू बागमती और विष्णुमती नदियों का संगम देख सकते हैं। काठमांडू में बेहतरीन भारत-तिब्बती और नेवारी शिल्प का कौशल, दुनिया की सबसे ऊंची चोटियां, वर्ल्ड हेरिटेज प्लेसेस और स्वादिष्ट खाने का पूरा-पूरा मजा उठा सकते हैं।
लुम्बिनी
नेपाल के हिमालय में बसा खूबसूरत शहर लुंबिनी धार्मिक लिहाज से काफी ज्यादा फेमस है। यह भगगाव बुद्ध का जन्मस्थान माना जाता है। इसके अलावा लुंबिनी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। जहां पर आपको 2000 साल पुराने कई प्राचीन स्तूप और पिछले राजवंशों द्वारा मठ देखने को मिलेंगे। दुनिया भर से लोग ध्यान करने, योग का अभ्यास करने, धर्मग्रंथों का अध्ययन करने, ट्रेकिंग करने, बौद्ध धर्म के बारे में अधिक जानने और शांति पाने के लिए बौद्ध धर्म के इस मठ में आते हैं।
नगरकोट
नगरकोट, काठमांडू से महज 28 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हिमालय के बेहतरीन नजारों को पेश करती है। नगरकोट की ऊंचाई 7000 फीट (2000 मीटर) है। काठमांडू की घाटी के किनारे मौजूद नगरकोट बेहतरीन नजारे पेश करता है। यहां पर आप लंगटांग, जुगल, एवरेस्ट, नुम्बुर, अन्नपूर्णा, मानसलू, गणेश हिमाल और रोल्वलिंग की पर्वतमालाएं एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जनकपुर
देवी सीता का जन्मस्थान जनकपुर है। माता सीता और भगवान श्रीराम का इसी स्थान पर विवाह हुआ था। इसे तालाबों के शहर के तौर पर भी जाना जाता है। बता दें कि जनकपुर में 70 से ज्यादा तालाब हैं। यहां पर आपको प्राचीन और पूजनीय हिंदू महाकाव्य, रामायण और इसके महत्व को लेकर काफी जानकारी मिलेगी। जनकपुर का राम जानकी मंदिर मुख्य आकर्षक का केंद्र है। यहां पर आपको शांति और धार्मिक वाइब फील होगी। अनन्या मिश्रा

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version