गणेश विसर्जन के साथ ही शनिवार शाम से ही झांकियों का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा इसके लिए रूट भी तय कर दिया गया है। जिसके तहत झांकियां शारदा चौक से निकलते हुए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, कंकालीपारा होते हुए पुरानी बस्ती लाखे नगर के रास्ते महादेव घाट की ओर जाएंगी। लेकिन इस रूट का अब तक पैचवर्क नहीं किया गया है।
इसमें अब भी मालवीय रोड, सत्ती बाजार मार्ग, सदर बाजार मार्ग में अब भी सड़कों पर लंबे-लंबे गड्ढे हैं। जिनमें न तो सीमेंट से पैचवर्क ही किया गया है और न ही डामरीकरण ही किया गया है। इसकी वजह से गणेश विसर्जन के दौरान विभिन्न गाड़ियों में रखे गणपति का हिचकोले खाना तय है।
वहीं, झांकियों में भी आई मूर्तियां इसमें हिचकोले खाएंगी। जबकि इससे पूर्व कलेक्टर डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से सभी मार्गाें की मरम्मत करने के लिए 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन इसके बावजूद अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इसी बीच झांकियों के निकलने के दौरान शहर के 11 प्रवेश प्वाइंटों से प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
इस मार्ग से निकलेगी झांकियां
देर शाम से झांकियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके तहत पुलिस प्रशासन के रूट अनुसार राठौर चौक-एमजीरोड-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक-सत्तीबाजार-कंकाली तालाब-पुरानी बस्ती थाना के सामने सेे होकर लाखेनगर चौक-सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। वहीं, वापसी के लिए महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग-भाठागांव- भाठागांव चौक-रिंग रोड-01 होकर निकलने की व्यवस्था रहेगी।
अमलेश्वर की ओर के वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
30 सितंबर से एक अक्टूबर तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जाएगा। जिन्हें अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है, वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव-भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
इन मार्गों से प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

  • टाटीबध चौक
  • भनपुरी तिराहा
  • रायपुरा चौक
  • पचपेढ़ी नाका चौक
  • संतोषी नगर चौक
  • महासमुन्द बेरियर
  • विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा
  • कांशीराम नगर चौक
  • भाठागांव चौक
  • रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग
  • रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग

झांकी के दौरान इन मार्गों का करें अनुसरण

  • बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आवागमन करने वाले वाहन रिंग रोड-03 का उपयोग करें।
  • भिलाई की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन कार जीप आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे, लेकिन जिन्हें शास्त्री चौक की ओर आना है वे रिंग रोड 01 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं।
  • धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली कार-जीप छोटी वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे।
  • शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड तथा कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को रात्रि 08:00 बजे से प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात्रि 10:00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इन जगहों पर गाड़ियों की रहेगी पार्किंग

  • सिविल लाईन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर एवं तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग, सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल एवं ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
  • साइंस कालेज, चौबे कालोनी, आमापारा, लाखेनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर पार्किंग की सुविधा रहेगी।
  • टिकरापारा की ओर आने वाले वाहनों के लिए बूढ़ेश्वर चौक के पास गांधी मैदान एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान श्याम टाकीज के बाजू पर अपने वाहन पार्किंग कर सकते हैं।
  • रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एमजी रोड की गली नंबर 01, 02, 03, 04, सिन्धी बाजार के पास अपने वाहन पार्किंग कर सकेंगे।
  • पण्डरी राजातालाब, मोवा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टी लेवल पार्किग कलेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद स्मारक भवन के पास वाहन पार्क कर सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version