लखनऊ। बदमाशों ने एक प्रशासनिक अधिकारी को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि डालीगंज में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। फिलहाल उनका इलाज केजीएमयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। एडीशनल डीसीपी ने बताया कि संचालक पर हमला करने वाले हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके। (एजेंसी)
