पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बिलासपुर में BJP की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जह जोहार से करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा हम चैन से नहीं रहेंगे।
अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो का नारा मोदी ने लगाया। साथ ही उन्होंने PSC का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। लेकिन BJP की सरकार बनते ही PSC घोटाले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
मोदी के भाषण की मुख्य बातें…
1. छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले की घोटाले
पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।
छत्तीसगढ़ का हाईकोर्ट बिलासपुर में है। यहां साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का मुख्यालय है। यह राजस्व के हिसाब से सबसे बड़े रेलवे जोन में से एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी के समय में हुई थी।
2. आपका सपना अब मोदी का संकल्प
आज मैं गारंटी देने आया हूं, आपके सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। आपका सपना अब मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ में भी अब भाजपा सरकार होगी।
भाजपा केंद्र में हो या राज्य में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। लेकिन दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं उसे कांग्रेस सरकार फेल करने में लगी रहती है।
उप मुख्यमंत्री ने सच बोला तो यहां तूफान उठ गया। कांग्रेस के ही नेता, उनके उप मुख्यमंत्री भरी सभा में कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती। 
3. रेलवे विस्तार के लिए गिनाई उपलब्धि
जब दिल्ली में रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रही थी, कांग्रेस की सरकार थी, तब रेलवे के लिए वर्ष में औसतन 300 करोड़ रुपया छत्तीसगढ़ को मिलता था। लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे के विस्तार के लिए 6 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।
कहां, 300 करोड़ और कहां 6 हजार करोड़ रुपए। यह है मोदी मॉडल। यह मोदी का छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम और विकास के लिए कमिटमेंट। हमारा प्रयास है छत्तीसगढ़ में रेलवे का दोहरीकरण हो। बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चल सके। 
4. प्रदेश सरकार पर हमला
गरीब के साथ अन्याय कांग्रेस के अलावा किसी ने नहीं किया। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोई भी परिवार ऐसा ना हो जिसका चूल्हा कोरोनाकाल में ना जले। इसलिए मोदी ने अन्न के भंडार खोल दिए। यह आज भी चल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अन्न को भी खा दिया। इसमें भी भ्रष्टाचार कर दिया।
कांग्रेस सरकार में कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे दबाकर रखा है छिपाकर रखा है। आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने बच्चों की जिंदगी बनानी है।
बीजेपी सरकार की कोशिश है कि यहां के खनिज से होने वाले फायदे का कुछ हिस्सा यहीं मिलना चाहिए। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया गया। इस फैसले को कांग्रेस ने आते ही बंटाधार कर दिया।
ये लोग तो ऐसे हैं जो गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी घोटाला किया।
5. पीएससी नियुक्ति पर कहा
कांग्रेस ने तो युवाओं को बहुत सपने दिखाए लेकिन पीएससी घोटाला कर छत्तीसगढ़ के युवाओं को छला गया। जो काबिल है वह बाहर और जो नहीं है उसे जगह दे दी गई।
मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाता हूं, कि पीएससी घोटाले की बीजेपी सरकार बनते ही जांच करेगी और जो दोषी होगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version