नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मचे बवाल के बाद अब कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सोशल मीडिया पर उजागर हो गई है। बैठक के बाद अब नेताओं के बीच ट्विट-ट्विट हो रहा है। यह सब को देखते हुए लग रहा है कि कांग्रेस में अब आर-पार की लड़ाई का शंखनाद हो गया…! बैठक की शुरुआत में सोनिया गांधी की ओर से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है, लेकिन बाद में राहुल गांधी ने चिी लिखने वाले नेताओं को ही लताड़ लगा दी। राहुल ने आरोप लगाया कि चिी लिखने वाले भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। राहुल का ये बयान कई नेताओं को रास नहीं आया, जिसके बाद पार्टी की बैठक से लेकर ट्विटर तक हंगामा शुरू हो गया। सबसे पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्विटर का सहारा लिया और राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा, राहुल गांधी कह रहे हैं हम भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं। मैंने राजस्थान हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्टी का सही पक्ष रखा, मणिपुर में पार्टी को बचाया. पिछले 30 साल में ऐसा कोई बयान नहीं दिया जो किसी भी मसले पर भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाए. फिर भी कहा जा रहा है कि हम भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।
कपिल सिब्बल ने किया था ये ट्वीट
हालांकि, इस ट्वीट के बाद कपिल सिब्बल ने अपने ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी ने खुद उन्हें बताया कि उन्होंने ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे में मैं अपना पुराना ट्वीट हटा रहा हूं। कपिल सिब्बल के अलावा संजय झा ने भी ट्विटर के जरिए वार किया। संजय झा ने ट्वीट कर लिखा कि प्रिय राहुल जी, अगर हम लोग भाजपा के साथ जुड़े हैं, तो बोरिस जॉनसन एक फेयरनस की क्रीम हैं। कपिल सिब्बल के ट्वीट पर रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया। सुरजेवाला ने लिखा कि राहुल गांधी ने इस तरह के किसी शब्द का कोई इस्तेमाल नहीं किया है, ऐसे में किसी तरह की अफवाह में ना आएं। लेकिन हमें मोदी सरकार के खिलाफ एक साथ लडऩा होगा। इन नेताओं के अलावा गुलाम नबी आजाद ने भी इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। दरअसल, राहुल गांधी ने जब चिी लिखने वाले नेताओं को भाजपा का मददगार बताया, तो गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इस्तीफा दे देंगे, चिी लिखने का फैसला सिर्फ कार्यसमिति का रहा। चि_ी लिखने के लिए ये टाइमिंग क्यों चुनी गई. पार्टी अभी मध्य प्रदेश और राजस्थान में लड़ रही है, सोनिया गांधी भी बीमार हैं.कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राहुल गांधी गौरतलब है कि जिन 23 नेताओं ने चि_ी लिखकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे, उनमें गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल भी शामिल थे. ऐसे में बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने इन नेताओं पर सवाल उठाया और टाइमिंग को लेकर निशाना साधा. (एजेंसी)
कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सोशल मीडिया में सामने आई, कहीं आर-पार की लड़ाई का शंखनाद तो नहीं…?
Previous Articleकांग्रेस की अंतर्कलह…! : चिट्ठी को लेकर सीडब्लयूसी की बैठक में मचा बवाल, राहुल के आरोप से भड़क उठे वरिष्ठ नेतागण…
Next Article लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प
