सौपुल (बिहार)। अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के प्रताडि़त होने की खबरें ज्यादा ही आती रहती है। लेकिन आज जो हम आपको खबर दे रहे हैं वह पत्नी का सताया हुआ पति है जिसने मजबूर होकर अपनी ही पत्नी की सुपारी दे दी। यह भी बताया गया है कि पत्नी पति का कॉलर पकड़ कर गाली देती थी। यह वाक्या पुलिस द्वारा एक हत्या के मामले में किये गये खुलासे में सामने आया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को हत्या की जानकारी महिला के पति ने ही दी थी और उसी ने अज्ञात के खिलाफ त्रिवेणीगंज थाना में मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब अपनी तफ्तीश शुरु की तो पुलिस को अपराधियों के घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। जिसके बाद जब जांच का दायरा बढ़ा तो अपराधियों और महिला के पति सुरेश चौधरी के बीच बातचीत होने की जानकारी मिली।

जब इस बाबत महिला के पति से पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो उसके पति ने बताया कि वो महिला के गाली देने के कारण 4 सालों से परेशान था। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के लिए दो सुपारी किलर 50 हजार की सुपारी दी थी। पति ने बताया कि दोनों ने 19 अगस्त की सुबह 4 बजे घर में सोयी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल दोनों की शादी साल 2005 में हुई थीं। दोनों के दो बच्चे भी है। जिसमें एक बेटी 11 साल की है तो बेटा 9 साल का है। लेकिन बीते 4 सालों से पति-पत्नि के बीच अनबन जारी था। इस दौरान आरोपी पति का कहना है कि महिला उसके साथ लगातार गाली गलौज करती थी जिससे वो काफी परेशान रहता था। इसी कारण उसने हत्या की सुपारी दो अपराधियों को दिया था। एसपी ने कहा कि जांच करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version