रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महासमुंद जिला ईकाई के तत्वाधान में भुतपूर्व केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम लाल कौशिक की छठी पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री कौशिक की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन एवं श्रद्धांजलि आर्पित की गई। देश के भुतपूर्व केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम लाल कौशिक के द्वारा सामाजिक एवं राजनीति के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान को याद किया गया।

साथ ही अपने कार्यकाल के दौरान श्री कौशिक द्वारा लिये गये जनकल्याणकारी फैसलों पर भी चर्चा की गई।लभरा में आंगनबाड़ी के बच्चो व गर्भवती महिलाओं को भोजन कराकर बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर निरंजना चंद्राकर, रमा, नीरज, सुरेखा, जब्बर, गिरजा, तारिणी, मीना, द्रोपती, शशि व महासभा के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।