रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और बारिश लगभग थम गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई भी संभावित है। विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक 1036 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें बीजापुर जिले में सर्वाधिक और सरगुजा जिले में सबसे कम बारिश हुई है। वहीं रायपुर जिले में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव के आसार नहीं है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे और अलीबाग है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून के विदाई के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष भाग, बिहार के कुछ भाग, छत्तीसगढ़, तेलंगाना आदि क्षेत्रों के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version