आए दिन सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली तमाम वीडियो शेयर होती है। वहीं इन दिनों एक बाइक की वीडियो खूब वायरल हो रही है। लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं, और यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसी हरकतें करके खुद को मुसीबत में डालने की जरूरत ही क्या है।

इंटरनेट एक ऐसी जगह है, जहां आपको तमाम हैरत कर देन वाली वीडियोे मिल जाएगी। जिस पर कभी जुगाड़ के नए और अलग-अलग वीडियो देखने को मिल जाते हैं। तो कभी कोई करतब करते हुए दिख जाते हैं। कई बार तो ऐसी वीडियो देखने को मिल जाती हैं जिसे देखकर आपको-अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं होता है। सोशल मीडिया पर आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग जुगाड़ और स्टंट करते-करते ऐसी चीजें भी कर जाते हैं, जो उनके लिए खतरनाक हो सकती हैं।

बता दें कि एक ही ऐसा ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही स्प्लेंडर पर सात लड़के सवारी करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो को देखकर अब हर कोई शौक है, और यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसी हरकतें करके कौन खुद को खतरे में डाल सकता है। तो चलिए आगे देखते हैं पूरी वीडियो।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्प्लेंडर पर कुछ लड़के बैठे हैं, और कुछ एक-दूसरे को पकड़कर लटके हैं और एक लड़का बाइक चला रहा है। फिर वीडियो को ध्यान से देखने पर आप गिन पाएंगे कि स्प्लेंडर पर एक साथ 7 लड़के सवारी करते नज़र आ रहे हैं। दो लड़के तो बैठे हुए लड़कों को पकड़कर दोनों साइड लटके हुए हैं। और आगे बैठा लड़का बड़े मजे से बाइक को चला रहा है। बाइक पर बैठे लड़के कैमरे की ओर देखकर खूब मुस्कुरा रहे हैं। जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वो इस खतरनाक स्टंट को खूब एन्ज़ॉय भी कर रहे हैं। पीछे से कोई इन लड़कों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version