40 शिक्षकों को सम्मान स्वरूप मिला 500-500 सौ रुपए का चेक

आरंग। श्रीगणेशराम हायर सेकंडरी स्कूल गुल्लू में बच्चों की बौद्धिक विकास हेतु पीपला फाउंडेशन तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं।इसी कड़ी में शनिवार को रायपुर के समाजसेवी अनूप सिंह राठौर और फांऊडेशन के सदस्यगण उपस्थित होकर श्री गणेशराम हायर सेकंडरी स्कूल के सभी 40 शिक्षक शिक्षिकाओं को 500-500 सौ रूपए का चेक भेंटकर सम्मानित किया। वहीं शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से शिक्षक शिक्षिकाएं काफी हर्षित है।इस मौके पर अनूप सिंह राठौर ने कहा निजी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं काफी मेहनत करते हैं।उस अनुपात में उनके वेतन बहुत ही कम होता है। इसलिए निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मान व प्रोत्साहन जरूर करना चाहिए। सम्मानित व प्रोत्साहित करने से शिक्षक शिक्षिकाओं में उत्साह बढ़ता है। और वे और भी बेहतर ढंग से शिक्षकीय कार्य करते हैं।इससे छात्र छात्राओं को भी लाभ होता है। वहीं पीपला फाउंडेशन के इस पहल की शिक्षकों और शाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्मुक्त कंठ से सराहना किए हैं।इस अवसर पीपला फाउंडेशन के सदस्यगण,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय साहू, सचिव देवीदयाल यादव, सदस्य रेवाराम साहू,हरीश साहू, गैदराम साहू, अर्जुन जलक्षत्री, नागेश शुक्ला, रोहित पटेल,प्राचार्य सी आर यादव,शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version