रायपुर। राजधानी रायपुर में आज शाम एक न्यूज पोर्टल में पंडित सुंदर लाल वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दूबे की मौत की खबर प्रसारित हो गई। अब यह खबर तेजी से आग की तरह फैल गई। और पूरे शहर में इसकी चर्चा होने लगी। इस खबर की सत्यता के लिए जब छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम ने श्री दूबे के समर्थकों से फोन पर चर्चा की तो यह खबर झूठी निकली। अंत में छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम से चर्चा में पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टाइगर अभी जिंदा है…। उन्होंने यह भी कहा कि जिस न्यूज पोर्टल में यह खबर चली है उसके पत्रकार को खबर को लेकर जल्दबाजी में शायद गलत सुन लिया होगा और उन्होने मेरे नाम से खबर चला दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज भाजपा नेता की कोरोना से मौत हुई है लेकिन वो नही है।
सुंदर नगर वार्ड पार्षद मृत्युंजय दूबे की कोरोना से मौत की चल गई झूठी खबर…, छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम से मृत्युंजय दूबे ने कहा…टाईगर अभी जिंदा है….
Previous Articleबड़ी खबर : सोनिया गांधी फिर एक साल तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी, CWC में रजामंदी
Next Article सड़क हादसे में जाने माने इस दिग्गज भाजपा नेता की मौत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
