भिलाई । नंदिनी थाना क्षेत्र के मरोदा ओवर ब्रिज पर दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। स्कूटी सवार जीजा-साले को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद आरोपी कार चलाने वाला फरार हो गया। कार चालक के बारे में फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी पता नहीं चल पाई है।
नेवई भाठा निवासी दीपक गुप्ता ( 35 ) अपनी स्कूटी से साले चंदन साव ( 27 ) के साथ सुपेला कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी अपने घर जा रहा था. इसी दौरान मरोदा ओवर ब्रिज पर एक कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
दोनों को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर फोन किया. कुछ देर बाद जिला अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची। दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन कुछ ही देर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…स्कूटी सवार जीजा-साले को कार ने मारी टक्कर…दोनों की मौत
Previous ArticleBIG BREAKING मछली चोरी करने वाला उपसरपंच हुआ गिरफ्तार…

