आजकल की बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। तो वहीं आलिशान जिंदगी जीने के सपने पर भी पानी फेर रहा है। महंगाई ने सबकी इच्छाओं पर जैसे विराम लगा दिया है। ऐसे में अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं, लेकिन महंगाई के कारण विदेश घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां कम पैसे में लग्जरी लाइफ जी सकते हैं।
सर्बिया
अगर आप ऐतिहासिक कलाकृतियों और क्लासिक वास्तुकला देखने के शौकीन हैं, तो आप भी सर्बिया की बीजान्टिन, बैरोक और रोमनस्क्यू आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस देश में आपको 200 से भी अधिक मठ मिलेंगे, जहां पर आप रुक सकते हैं। बता दें कि इस देश में आपको एक महीने रहने के लिए करीब 58,753 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यहां पर आप इतने कम पैसों में लग्जरी लाइफ जी सकते हैं।
मेक्सिको
बता दें कि मेक्सिको दूसरा सबसे ब?ा लैटिन अमेरिकी देश है। इस देश की आबादी करीब 123.5 मिलियन है। हांलाकि इस देश में अधिक स्पेनिश भाषा बोलने वाले लोग मिलेंगे। मैक्सिको अमेरिका की कई प्राचीन संस्कृतियों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आप काफी कम बजट में मेक्सिको को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका
अगर आप भी घूमने के साथ लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं, तो आपको दक्षिण अफ्रीका को एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां पर आपको लग्जरी लाइफ जीने के लिए काफी रुपए भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यह देश काफी सस्ता है। ऐसे में आप इस देश को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
वियतनाम
वियतनाम एक बेहद ही खूबसूरत देश है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। बता दें कि जनसंख्या के मामले में दूसरे सबसे बड़े दक्षिण पूर्व एशियाई देश में गिना जाता है। आप विभिन्न वाइल्ड लाइफ सैंचुरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मलेशिया
मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है। यह घूमने के लिहाज से भी काफी अच्छी जगह है। यहां पर आप कम पैसों में घूम सकते हैं। आप यहां पर कई आकर्षक जगहों को देखने के अलावा यहां का लोकल फूड और शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। शानदार और लग्जरी चीजों का मजा लेने के लिए मलेशिया सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं लगती।
पोलैंड
पोलैंड भी घूमने के लिहाज से काफी सस्ता देश है। यहां पर आप बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। आप पोलैंड में 23 नेशनल पार्क को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। पोलैंड सबसे सस्ते यूरोपीय देशों में से एक है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version