रायपुर। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि धंधे में लिप्त सभी महिलाओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार महासमुंद के तुमगांव से पुलिस ने दबिश देकर मौके से 8 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को एनएच-53 में तुमगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सभी महिलाओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही।
