छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए भाजपा ने अब तक अपने 85 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। टिकट घोषित ही अब विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। वहीं जशपुर से आदिवासी नेता गणेशराम भगत के समर्थन में पिछले 48 घंटे से सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरूष समर्थन पार्टी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे हुए हैं।
पार्टी कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलने के कारण ये सभी लोग पिछली दो रात से पार्टी कार्यालय के बाहर खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे सोने को मजबूर हैं। जशपुर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गणेशराम भगत को टिकट देने की मांग की है। उधर संगठन महामंत्री पवन साय के मौके पर पहुंचने पर नाराज लोगों ने विरोध में नारे लगाकर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। आपको बता दें कि बीजेपी ने जशपुर विधानसभा से इस बार राय मुनि भगत को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version