रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह और रात में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में गिरावट से रात में हल्की ठंड में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले सप्ताह से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इन दिनों दोपहर की तेज धूप बनी हुई है। साथ ही आउटर क्षेत्रों में रात व सुबह के वक्त हल्की ठंड भी लगने लगी है। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

संस्थानों में भी शादी सीजन के साथ आने लगे गर्म कपड़े

अभी त्योहारी सीजन के चलते कपड़े संस्थानों में त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से कपड़ों की विस्तृत रेंज आ गई है। इसके साथ ही कारोबारियों ने विंटर सीजन का ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े भी मंगाने शुरू कर दिए है। बताया जा रहा है कि अगले महीने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने भी शुरू होंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version