छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए जगदलपुर की लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, हमें छत्तीसगढ़ में तीन दीवाली मनानी है, पहली त्यौहार वाली, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को जब सरकार कमल की बनेगी तब और तीसरी दीवाली जब अयोध्या में जनवरी में प्रभु श्रीराम का मंदिर होगा तब प्रभु के ननिहाल में दीवाली मनेगी।
उन्होंने कहा, मोदी जी ने पूरे देश भर के ट्राईबलों के सम्मान के लिये, आदिवासियों के सम्मान के लिये ढेर सारे काम किए। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी भाईयों – बहनों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम मोदी सरकार ने किया है।
बतादें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हैं।
अमित शाह के प्रवास को लेकर जगदलपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा में मध्य बस्तर में आने वाली तीनों सीटों बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट से चुनाव लडऩे वाले भाजपा प्रत्याशी उपस्थित हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version