गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले छात्र को मंच से उतारने वाली दोनों प्रोफेसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस मामले में प्रोफेसर ममता गौतम ने सफाई दी है। बता दें कि 20 अक्टूबर को एबीईएस कॉलेज में एक प्रोग्राम के दौरान एक छात्र ने मंच से जय श्री राम के नारे लगाए। इसका वीडियो सामने आया था।

वीडियो में कॉलेज के एक प्रोग्राम के दौरान अपनी प्रस्तुति देने से पहले छात्र ने जय श्री राम के नारे लगाए। छात्र के बाद हॉल में बैठे छात्रों ने भी जय श्री राम के नारे लगाए। प्रस्तुति देने के दौरान स्टूडेंट शुरू में ही जय श्रीराम का उद्घोष करता है। इससे पहले स्टूडेंट अपनी प्रस्तुति के लिए आगे बढ़ता। उससे पहले ही मंच के नीचे खड़ी एक प्रोफेसर जय श्रीराम बोलने को लेकर भड़क उठी और मंच से स्टूडेंट को नीचे उतार दिया।

वायरल वीडियो पर ABES इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा था कि मामले की जांच के लिए कमिटी बनाई गई है। उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिए जाने की बात कही थी। साथ ही, ये भी साफ किया था कि इस मामले में छात्रों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। पुलिस ने भी इस मामले की जांच किए जाने की बात कही थी।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया। सुबह से ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर जुट गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट पर नारेबाजी की। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया।

वहीं वायरल वीडियो में छात्र को मंच से उतारने वाली एक प्रोफेसर ममता गौतम ने पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने बताया कि वो कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर ममता गौतम ने कहा, “जय श्री राम के स्लोगन से मुझे और मेरे किसी सहयोगी या कॉलेज को कोई परेशानी नहीं है। वो छात्र सहयोगी से बहुत ज्यादा बहस कर रहा था। इसलिए उसको मना किया।

प्रोफेसर का कहना है कि प्रोग्राम का वीडियो वायरल होने के बाद उनके बारे में कई तरह की जातिगत टिप्पणी हो रही है। इस वजह से वो काफी परेशान हैं। प्रोफेसर ने जय श्री राम बोलते हुए कहा कि वो खुद भी एक सनातनी हैं। उन्हें ‘जय श्री राम’ के नारे से कोई परेशान नहीं है और न ही कभी होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version