देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी दलों ने अपने सिपाहियों को चुनावी रण में उतारना शुरू कर दिया है. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने रविवार (22 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में पार्टी ने पहली लिस्ट में 52 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इसमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है, जबकि 12 महिलाओं को टिकट मिला है.
इन सांसदों को दिया टिकट
पहली लिस्ट के मुताबिक तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष और बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. दो अन्य सांसदों में पार्टी ने कोर्टला सीट से सांसद धर्मपुरी अरविंद को टिकट दिया है जबकि बोथ सीट से सोयम बापू राव को उम्मीदवार बनाया गया है. यह शेड्यूल्ड कास्ट के लिए रिजर्व सीट रही है.
इन 12 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट
विधानसभा चुनाव में इस बार महिला उम्मीदवारों को तरजीह देते हुए 55 में से 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. बेलपाली से अमराजुला श्रीदेवी को टिकट दिया गया है, जबकि जुकल विधानसभा से टी अरुण तारा उम्मीदवार बनी हैं.
बालकोंडा विधानसभा सीट से अन्नपूर्णमा एलेटी को उम्मीदवार बनाया गया है. जागतियल सीट से डॉक्टर बोगा श्रावणी को टिकट मिला है. रामागुंडम से कंडोला संध्या रानी को उम्मीदवार बनाया गया है.
चोपाडांगी से बोडिगा शोभा को टिकट मिला है जबकि सिरसिला से रानी रूद्रमा रेडी को उम्मीदवार बनाया गया है. चारमीनार से मेघा रानी, नागार्जुन सागर से कनकनला निवेदिता रेड्डी को टिकट मिला है.
इसी तरह से दोरनाकाल से भूक्या संगीता को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि वारंगल पश्चिम से राव पद्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. भुपालपाली विधानसभा सीट से चंदूपटला कीर्ति रेड्डी को टिकट मिला है.
लिस्ट जारी करने से पहले टी राजा सिंह का निलंबन खत्म
खास बात यह है कि तेलंगाना में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले बीजेपी ने सूबे के अपने तेज तर्रार विधायक टी राजा सिंह का निलंबन खत्म कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें सूबे की गोशामहल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. सिंह को पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित किया गया था. इसके बाद बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने पत्र जारी कर टी राजा सिंह का निलंबन खत्म करने की जानकारी दी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version