कांग्रेस की तीसरी व अंतिम सूची में पार्टी ने छह में से दो विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया, वहीं चार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे पाए। जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे उन विधायकों में सिहावा से लक्ष्मी ध्रुव, कसडोल से शंकुतला साहू, सरायपाली से किस्मत लाल नंद और महासमुंद से विनोद चंद्राकर की टिकट काटी गई है। वहीं, रायपुर उत्तर से विधायक कुलदीप जुनेजा और बैंकुठपुर से अंबिका सिंहदेव टिकट पाने में सफल रहे। कांग्रेस ने अब तक कुल 22 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पहली सूची में आठ, दूसरी सूची में 10 और तीसरी और अंतिम सूची में चार विधायक विधानसभा चुनाव की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
महासमुंद व सरायपाली में पहली बार महिला प्रत्याशी
महासमुंद व सरायपाली सीट से पहली बार महिलाओं को अवसर दिया गया है। महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर के स्थान पर वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर व सरायपाली से मौजूदा विधायक किस्मतलाल नंद की जगह चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाया गया है। डा. रश्मि पहली बार चुनाव लड़ेंगी। वे बीएचएमएस शिक्षित हैं। पूर्व में बेमचा से जनपद सदस्य चुनकर महासमुंद जनपद अध्यक्ष बनी। अभी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं। रश्मि की उम्र 43 वर्ष व चातुरी की उम्र 42 वर्ष है। दोनों पहली बार चुनावी मैदान पर होंगी। चातुरी डिग्रीलाल नंद भुकेल स्कूल में व्याख्याता हैं। इन्होंने चौहान सेना बनाकर सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से कार्य किया। चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष हैं।
BIG BREAKING कांग्रेस की तीसरी व अंतिम सूची में चार विधायकों की टिकट कटी…
Previous ArticleBIG BREAKING ‘वाघ बकरी’ चाय के मालिक पर स्ट्रीट डॉग ने कर दिया था अटैक… 49 साल की उम्र में निधन
Next Article चुनाव आयोग ने 24 अधिकारियों, कर्मचारियों को हटाया
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
