आगरा। मथुरा से झांसी की ओर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी में बुधवार को भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लग गई। कोच में यात्रा करते लोगो में दहशत और भगदड़ मच गई। ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। रेलवे और के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रेन की दो बोगी में आग लगने से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस बुधवार दोपहर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से वह झांसी के लिए रवाना हुई। कैंट से आठ किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन को पार करते ही ट्रेन की जनरल बोगी में तेज धमाका हुआ। इसके बाद धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी। बोगी में धुंआ और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा। उनमें भगड़द और चीख-पुकार मच गई।यात्रियों ने कूदकर बचाई जानड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोका। रेलवे कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दी। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई। तब तक दोनों बोगी लपटों में पूरी तरह से घिर चुकी थीं। उन्हें ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग करने का प्रयास आरंभ कर दिया गया। इस बीच फायर ब्रिग्रेड आग बुझाने पहुंच गईं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version