दुर्ग। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में इंटरव्यू के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास बघेल के समक्ष यह प्रकाश में आया है कि कुछ लोगों द्वारा अभ्यर्थियों को फोन कॉल करके यह कहा जा रहा है कि यदि वे रुपए देंगे तो शिक्षक पद पर उनकी भर्ती हो जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की सूचना सिटी कोतवाली थाना दुर्ग को दे दी गई है। उन्होंने इन जालसाजों से दूर रहने की अपील भी की है । उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ कि जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे गैंग सक्रिय हो जाते हैं जो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि रुपए लेकर शिक्षक की नौकरी दिलाने के संबंध में कोई भी व्यक्ति फोन अथवा दूसरे माध्यम से उनसे संपर्क करता है तो सावधान हो जाएं और तत्काल इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों से प्राप्त शिकायत के आधार पर सायबर सेल में भी शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया की अभ्यर्थियों को जिन मोबाइल नम्बरों से कॉल आए हैं वे हैं- 89677-87733 ,95471-65649 एवं 62897-91218 सायबर सेल द्वारा इन नंबरों को ट्रेस करने पर इनका लोकेशन नालंदा बिहार में होने की जानकारी मिली। जिला शिक्षा अधिकारी ने उपरोक्त नम्बरों से सावधान रहने और ऐसे किसी भी कॉल की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version