मानसून की विदाई के बाद अब गुलाबी ठंड ने छत्‍तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद होने जा रहा है। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम बनने की संभावना है और शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी बीच शुक्रवार को प्रदेश का मौसम साफ और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान औसत से दाे से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक का अंतर देखने को मिल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version